घर पहुंचा बेटी की शादी का नोटिस, दूल्हे का नाम देखकर परिवार सन्न, दर्ज कराया केस

MP Love Jihad Case: मध्य प्रदेश में एक लड़के और लड़की को नौकरी के दौरान प्यार हो गया। दोनों ने जबलपुर कलेक्ट्रेट में शादी के लिए आवेदन किया। लेकिन समस्या तब शुरू हुई जब शादी का नोटिस लड़की के घर पहुंचा। परिवार ने इसे देखकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सिहोरा निवासी 29 वर्षीय हसनैन अंसारी, जो भोपाल में टेलीकॉम कंपनी में काम करता है, इंदौर की एक लड़की से प्यार कर बैठा, जो उसी कंपनी में काम करती थी। दोनों ने शादी का आवेदन दिया, और 12 नवंबर को उनकी शादी की सुनवाई होनी है।

लड़की का परिवार इस शादी से सहमत नहीं है क्योंकि लड़का मुस्लिम है, जबकि लड़की का परिवार हिंदू है। परिवार का आरोप है कि लड़के ने लड़की पर दबाव डाला और उसे धोखे से शादी के लिए तैयार किया।

इस मामले में अब हिंदू संगठन भी कूद पड़ा है और शादी का विरोध कर रहा है। दोनों के मोबाइल बंद हैं, और अब तक उनका कोई पता नहीं है। लड़की के परिवार को शक है कि यह शादी धोखे से कराई जा रही है।

No comments

Powered by Blogger.